फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर खड़ी मैनेजर की कार बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में बैंक के बाहर खड़ी आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर की कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी तो मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में महिला थाने के नजदीक आईसीआईसीआई बैंक की शाखा है। मैनेजर अमित श्रीवास्तव ने बैंक के बाहर ही सड़क किनारे अपनी कार पार्क की थी। इसके बाद वे अपने कार्यालय में चले गए। कार के पास ही कूड़ा पड़ा था, जिसमें आग सुलग रही थी। कूड़े की आग कार तक पहुंच गई। इस कारण कार में भी आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
मैनेजर और अन्य कर्मचारी भी बैंक से बाहर आ गए और दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। इस दौरान मकल कर्मी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर एक गाड़ी को भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें