फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अतिक्रमण हटाने गए अधिकारी पर फेंका कीचड़, दो गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2019 05:19 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
कर निर्धारण अधिकारी पर फेंका कीचड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मुरादाबाद के रामगंगा विहार फेस एक, रंगोली विहार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। यहां उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पुलिस की मौजूदगी में ही एक व्यक्ति ने कर निर्धारण अधिकारी पर कीचड़ फेंक दिया। इस प्रकरण में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


नगर नगम की टीम ने गुरुवार सुबह जैसे ही अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया तो विरोध शुरू हो गया। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम के साथ होने के बावजूद लोगों ने जेसीबी चलाने का तगड़ा विरोध शुरू कर दिया। निगम टीम का कहना था कि लोगों ने घरों के आगे नालियों पर पक्के स्लैब डाल दिए हैं जिसके कारण इस बारिश के मौसम में नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है और जल भराव पैदा हो रहा है।

विरोध इतना बढ़ा कि अचानक एक व्यक्ति ने कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह के ऊपर नाली से निकालकर कीचड़ फेंक दिया। इस पर निगम टीम भी भड़क गई। कीचड़ डालने वाला तो भाग निकला पर पुलिस ने दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में टीम ने यहां ध्वस्तीकरण अभियान भी चलाया।  कर निर्धारण अधिकारी ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें