फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद युवती का दिल्ली में कराया धर्म परिवर्तन, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 17 Sep 2019 12:08 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

  • युवती ने दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप।
  • एससपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस को बताया।
  • महिला पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
युवती (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के एक युवक पर एक युवती ने दुष्कर्म के बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। कटघर निवासी इस युवती ने सोमवार को एसएसपी मुरादाबाद  से शिकायत की है। मामले की जांच महिला थाना को सौंपी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस महकमे में मची खलबली

युवती ने एससपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस को बताया कि 19 जनवरी 2019 को दूसरे समुदाय का युवक उसको नौकरी दिलाने के बहाने फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया। आरोप है कि वहां पर उसने दुष्कर्म किया और युवती का जबरन धर्म परिवर्तन करवा दिया। वहां पर युवक  के परिवार वालों ने कुछ कागजातों पर दस्तखत करवा लिए। बमुश्किल मौका मिलने पर वह 13 अगस्त को वहां से भागकर वापस मुरादाबाद पहुंची। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद भी युवक के परिवार वाले उसका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। एसएसपी ने मामले की जांच महिला थाना की पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि युवक को धोखाधड़ी के केस में उत्तराखंड पुलिस ने कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया है। जिसके बाद युवती मुरादाबाद आ गई। 
विज्ञापन


युवक के पिता ने बताया कि युवती ने उनके बेटे से निकाह भी किया है, जबकि युवती इससे इनकार कर रही है। एसओ महिला थाना ज्योति सिंह ने बताया कि दोनों ही पक्षों को मंगलवार को महिला थाने में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। निकाह के संबंध में दस्तावेज भी मंगवाए गए हैं। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें