फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरः छह साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Wed, 18 Dec 2019 05:37 PM IST
Abhishek Singh ब्यूरो, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के रामपुर में बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या के मामले में दोषी नाजिल को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। बता दें कि कोर्ट ने 13 दिसंबर को उसे दोषी करार दिया था।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी की छह साल की बच्ची सात मई को घर के सामने से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन की गई लेकिन बच्ची नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया और तलाश में जुट गई। 

22 जून को मोहल्ले के कुछ बच्चे कबूतर पकड़ने एक खाली पड़े मकान में पहुंच गए। जहां उन्होंने एक बच्ची का कंकाल पड़ा देखा। बच्चों ने बाहर आकर लोगों को जानकारी दी। कॉलोनी से लोगों की भगदड़ मच गई। बच्ची के मां-बाप को भी बुलाया गया, जिन्होंने उसकी पहचान की। 
विज्ञापन


बच्ची का कंकाल मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कुछ समय में ही आरोपी नाजिर को मुठभेड़ के बाद गांधी समाधि से आश्रम पद्धति स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। 

सुनवाई के बाद 13 दिसंबर को विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम विनोद कुमार की अदालत ने नाजिल को दोषी करार दिया था। बुधवार को कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें