फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून को लेकर किया भड़काऊ पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2019 03:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। आईटी सेल और गलशहीद पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गलशहीद थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गलशहीद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सादान असालतपुरा निवासी है। आरोपी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया और फेसबुक पर आपत्ति जनक व भड़काऊ पोस्ट किया था।

इसकी शिकायत मिलते ही आईटी सेल और गलशहीद पुलिस अलर्ट हो गई थी। आरोपी के खिलाफ गलशहीद थाने में केस दर्ज किया गया। इसके आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया गया है। बुधवार को आरोपी का अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें