नुरूद्दीन और शमा के प्रेम संबंध
बताया गया कि करीब छह महीने पहले शमा परवीन की मुलाकात मेरठ के माधवपुरम निवासी नुरूद्दीन से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे और नुरूद्दीन अक्सर उससे मिलने जोया आता रहता था। शुक्रवार को भी नुरूद्दीन जोया पहुंचा था और वहीं रुका हुआ था।
नुरूद्दीन ने शक में की शमा परवीन की हत्या
शनिवार को बेटा घर पर नहीं था। रात करीब दस बजे शमा परवीन और नुरूद्दीन पहली मंजिल पर बने कमरे में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने के शक को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में नुरूद्दीन ने शमा परवीन का गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद नुरूद्दीन घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटकाने का प्रयास करने लगा। करीब 11:30 बजे बेटी नेहा कमरे में पहुंची तो उसने नुरूद्दीन को शव के साथ देखा और शोर मचा दिया। परिजन शमा परवीन को अचेत अवस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ ने बताया कि मामले में नुरूद्दीन के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। नुरूद्दीन को शक था कि शमा परवीन का प्रेम संबंध किसी और से भी है, इसलिए उसकी हत्या कर दी।