लोग घरों से बाहर निकल आए और वह मोहम्मद आकिल के घर पहुंचे तो वो रक्तरंजित अवस्था में मिला। उसके सिर में दरांती घुसी हुई थी। घटना के समय वह घर में अकेला था। सूचना मिलने पर कोतवाली और मसवासी चौकी पुलिस आ गई। पुलिस को आकिल मृत अवस्था में में मिला। इसके चलते शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
घर में अकेला रहता था आकिल
आकिल के माता-पिता का काफी साल पहले निधन हो चुका है। एक बहन थी वह भी शादी के बाद अपनी ससुराल में रह रही है। आकिल की शादी हो चुकी है लेकिन पत्नी शाइस्ता लगभग छह माह पहले उसे छोड़ तीन बच्चों को लेकर अपने मायके जाकर रहने लगी है।
आरोप है कि आकिल को नशे की लत और आपराधिक गतिविधियों से नाराज होकर वह पहले भी कई बार पति को अकेला छोड़ कर मायके जा चुकी है। इस तरह अकील अपने घर में अकेला ही रह रहा था।
चचेरे मामा पर हत्या का आरोप
गांव में उसके चचेरे मामा नसीम उर्फ भूरा रहता है। उसकी शादी हुई थी लेकिन पत्नी तलाक लेकर उसे छोड़ गई। बताते हैं कि भांजा मोहम्मद आकिल अपनी पत्नी को घर लाना चाहता था लेकिन वह आने को तैयार नहीं थी। बताते हैं कि वह ममेरे ससुर नसीम उर्फ भूरा के सांपर्क में थी।
नसीम से मोबाइल पर बात करती थी। चर्चा है कि मोहम्मद आकिल को रास्ते से हटाकर वह उसकी पत्नी को खुद अपनी पत्नी बनाना चाहता था। संभव है कि इसी कारण मंगलवार की रात मोहम्मद आकिल की जघन्य हत्या कर दी गई।
चचेरा मामा पुलिस की हिरासत में
चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने देखा कि नसीम उर्फ भूरा, मोहम्मद आकिल के घर से भागने का प्रयास कर रहा था। भीड़ जमा होने के कारण वह भाग नहीं सका। इसी दौरान कुछ देर में पुलिस आ गई और उसे कब्जे में ले लिया गया।
आकिल का है आपराधिक इतिहास
पुलिस और ग्रामीणों के मुटाविक आकिल का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ थाना टांडा के अलावा उत्तराखंड के रुद्रपुर और हल्द्वानी में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हुए। वह कई बार जेल भी जा चुका था। इसके आलावा वह नशा भी करने लगा। शाइस्ता पति की इन हरकतों से तंग रहती ही और उसे छोड़कर अपने तीन बच्चों के मायके में रहने लगी।