मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान पाकबड़ा के नई बस्ती निवासी उवैश के रूप में हुई है।
दिल्ली-लखनऊ रेल लाइन पर फकीपुरा के पास उसका शव दो हिस्सों में पड़ा मिला। शुक्रवार सुबह वह किसी काम से घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
शुक्रवार दोपहर परिवार के लोगों को पता चला कि फकीरपुरा के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। उसका शव पोस्टमार्टम में रखा है। परिजन मोर्चरी पहुंच गए और शव को देखकर मृतक की पहचान की। थाना प्रभारी विप्लव शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।