फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अमरोहा में मोबाइल पर पत्नी को बात करते देख भड़का पति, दरांती से काट दी नाक

Fri, 28 May 2021 01:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

मजदूर की पत्नी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसको लेकर उसे शक हो गया। मजदूर ने पत्नी से पूछा कि फोन पर किससे बात कर रही थी। तो पत्नी ने बताया कि रिश्तेदार से बात कर रही थी। लेकिन पति का शक दूर नहीं हुआ और पत्नी पर दरांती से हमला कर दिया।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी फोन पर बात कर रही थी तो शक में पति ने दरांती से उसकी नाक काट दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना रेहरा थाना इलाके के एक गांव की है। यहां पत्नी द्वारा मोबाइल पर आशिक से बात करने के शक में पति ने दरांती से उसकी नाक काट दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि एक मजदूर गाजियाबाद में मजदूरी करता है। परिवार भी उसके साथ ही रहता था। लॉकडाउन के चलते करीब 20 दिन पूर्व परिवार के साथ वह अपने गांव आ गया था। बुधवार शाम को मजदूर की पत्नी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। 
विज्ञापन


इसको लेकर मजदूर को पत्नी पर शक हो गया। मजदूर ने पत्नी से पूछा कि फोन पर किससे बात कर रही थी। तो पत्नी ने बताया कि रिश्तेदार से बात कर रही थी। लेकिन पति का शक दूर नहीं हुआ और पत्नी पर आशिक से बात करने का आरोप लगाया। 
 
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। मजदूर ने दरांती लेकर पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे उसकी नाक कट गई। घायल महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। 

थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि आरोपी गजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें