फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: परिवारिक कहासुनी में भाई दो बहनों की हत्या का किया प्रयास

Sat, 04 Jul 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला वार्ड नौ बैंक के निकट शुक्रवार को एक भाई ने पारिवारिक कहासुनी में अपनी दो बहनों की हत्या का प्रयास किया। छुरे से कई बार कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। घायल बहनों की चीख पुकार पर किसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों को गंभीर हालत में निजी एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शब्बीर कुरैशी के घर में झगड़ा हो रहा है। एक युवक किसी गंभीर वारदात को करने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर पुलिस भारी संख्या में शब्बीर के घर पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी बासिफ़ और उसकी मां खातून ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। घटना में प्रयुक्त छुरा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। गंभीर घायल शब्बीर की पुत्री असाना और रुखसाना को पुलिस ने निजी एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने असाना की तहरीर पर उसके भाई बासिफ़ और मां खातून के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसमें मां और भाई पर पारिवारिक कहासुनी में पहले लात घूसों से मारपीट करने और फिर बासिफ़ पर छुरे से हमला करने का आरोप लगाया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि बासिफ और मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर शब्बीर से घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया था वह घटना के समय घर पर नहीं था। कबाड़ का काम करता है और खरीदारी करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें