फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मलकद्दा पुल के निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गागन नदी के मलकद्दा पुल के निर्माण के लिए सेतु निगम ने 16 करोड़ का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी मुख्यालय भेज दिया है। यह पुल टू लेन का होगा। फिलहाल ग्रामीणों की सुविधा के लिए सेतु निगम ने अस्थायी पुल शीघ्र ही निर्माण करने का भरोसा दिया है। रक्षाबंधन पर मलकद्दा स्थित अस्थायी पुल पर अनियंत्रित होने से बाइक सवार गिर गया। इस दौरान बाइक सवार की पत्नी और बच्चे गांगन नदी में डूब गए। पत्नी और एक बच्चे का शव दूसरे दिन नदीं से पुलिस ने बरामद किया। इस घटना के बाद मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले के अधीनस्थ अधिकारियों को 15 दिन के अंदर अस्थायी पुल के निर्माण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस बारे में सेतु निगम के सहायक प्रोजेक्ट डायरेक्टर शशिकांत ने बताया कि अस्थायी पुल के निर्माण के लिए 60 प्रतिशत सामान मंगाया गया है। अभी कुछ सामान मंगाना शेष है। सामान उपलब्ध होने पर अस्थायी पुल का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। इधर पुल का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग नावों के माध्यम से गांगन नदी पार कर रहे हैं। इधर सेतु निगम के सहायक पीडी ने बताया कि यहां टू लेन का स्थायी पुल निर्माण के लिए एक प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी मुख्यालय भेजा गया है।
प्रस्ताव के तहत पुल की चौड़ाई 7.50 मीटर और लंबाई 120 मीटर होगी। पुल की लागत 16 करोड़ तक आएगी। इस मामले में मुख्यालय से धन की स्वीकृति मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें