फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी पर सवारी को ‘पर्दे’ में ‘महावत’

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव में दलों से हाथ आजमाने के लिए बैनर पोस्टरों के जरिए टिकट की दावेदारी पेश की जा रही है, लेकिन बसपा में हाथी पर सवारी के लिए ‘महावत’ अभी ‘पर्दे’ में हैं। बसपा के दावेदारों का न तो कोई शोर है और न ही बैनर पोस्टरों पर जोर है। अभी तक पार्टी ने छह विधानसभा क्षेत्रों में से सिर्फ बिलारी के लिए प्रभारी घोषित किया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बड़े नेता मैदान में कूद पड़े हैं। रैली, संवाद, कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सत्ता पर काबिज भाजपा की ओर से बड़े नेताओं ने यूपी में अभी से डेरा डाल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दूसरे बड़ा नेता लगातार जनसभा कर रहे हैं। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव विजय यात्रा निकाल रखी है। बीच-बीच में गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ रैलियां भी कर रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस से प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल रखा है। वह भी सूबे में रैलियां और सम्मेलन कर रहीं हैं, लेकिन वन मैन शो बसपा अभी पूरी तरह से सक्रिय नहीं दिख रही है। न तो बड़ी रैलियां हो रहीं हैं और न ही दावेदारी का शोर हो रहा है।
पिछले विधानसभा में मुरादाबाद मंडल में एक भी सीट नहीं जीतने वाले बसपा ने जिले में अभी तक बिलारी विधानसभा क्षेत्र से अनिल चौधरी को प्रभारी घोषित किया है। बाकी पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी घोषित करने पर दावेदारों के नामों पर मंथन चल रही है। पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि हर विधानसभा क्षेत्र के लिए दावेदार हैं। जल्द सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

किस विधानसभा क्षेत्र से कितने दावेदार
- शहर विधानसभा क्षेत्र से तीन दावेदार
- देहात विधानसभा क्षेत्र से तीन दावेदार
- कांठ विधानसभा क्षेत्र से आठ दावेदार
- ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र से आठ दावेदार
- कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से दस दावेदार
25 दिसंबर के बाद पार्टी पूरी तरह से चुनावी रंग में आ जाएगी। सेक्टर और बूथ कमेटियों को नए सिरे से सक्रिय किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक फोकस किया जा रहा है। - निर्मल सिंह सागर, मुख्य सेक्टर प्रभारी, मुरादाबाद मंडल
कुंदरकी प्रभारी की घोषणा बीस को
मुरादाबाद। कुंदरकी क्षेत्र में बीस दिसंबर को एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के नाम की घोषणा की जाएगी। सम्मेलन में पश्चिमी यूपी के प्रभारी शमसुद्दीन राईन, सांसद ग्रीश चंद्र समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें