फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri: कांवड़ियों के लिए खुलेगा रामगंगा पुल, पैदल के साथ बाइक से भी गुजर सकेंगे, यातायात प्लान लागू

Thu, 20 Feb 2025 11:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

महाशिवरात्रि को देखते हुए बृहस्पतिवार से 26 फरवरी तक रामगंगा पुल कांवड़ियों के लिए खोला जाएगा, लेकिन आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पुल से केवल पैदल और बाइक सवार कांवड़िये गुजर सकेंगे, जबकि अन्य वाहनों से आने वाले कांवड़ियों को वैकल्पिक मार्गों से जाना होगा। सुरक्षा के लिए पुल और मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में कांवड़िये - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के कारण बृहस्पतिवार से कांवड़ियों के लिए रामगंगा पुल खोल दिया जाएगा। पैदल के साथ बाइक सवार कांवड़िये भी पुल से गुजर सकेंगे। आम लोगों को पुल से आवागमन की अनुमति नहीं मिलेगी। हालांकि, कार, ट्रैक्टर या अन्य वाहनों से कांवड़िये भी पुल से नहीं गुजर सकेंगे। कार या अन्य वाहनों से आने वाले कांवड़ियों को भी बदले हुए मार्गों से ही गुजरना होगा।

विज्ञापन

मुरादाबाद से जल जाने के लिए जाते कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि अभी पुल की मरम्मत का काम चल रहा है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इसके लिए कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांवड़ियों के लिए पुल को बृहस्पतिवार से 26 फरवरी तक खोलने का प्रशासन ने निर्णय लिया है। पुल पर आम लोग दोपहिया वाहन से आवागमन नहीं कर सकेंगे।

मुरादाबाद में कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
पुल पर आवागमन में कोई व्यवधान न हो इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स पुल पर तैनात रहेगी। इस मामले में यातायात निरीक्षक और लोक निर्माण विभाग के अभियंता आपस में समन्वय बनाकर रखेंगे। कांवड़ियों के आवागमन के लिए मार्गों पर पुलिस तैनात की गई है।

रामगंगा पुल बंद होने से परेशान यात्री - फोटो : अमर उजाला
यातायात निरीक्षक अनुराधा सिंघल ने बताया कि बुधवार को हरिद्वार से शहर में कांवड़िये नहीं आए। बृहस्पतिवार को कांवड़ियों के आने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस तैनात कर दी गई है।

रामगंगा पुल बंद होने से परेशान यात्री - फोटो : अमर उजाला

शहर के बाहर रोके गए भारी वाहन
महाशिवरात्रि के लिए लागू किए गए रूट डायवर्जन के पहले दिन बृहस्पतिवार को पुलिस ने भारी वाहनों को निर्धारित रूटों की तरफ मोड़ दिया। शहर के बाहर रोके जाने से बस यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। कांवड़ियों के नहीं आने से पुलिस ने एक लेन को सुरक्षित नहीं किया। बृहस्पतिवार से पुलिस कांवड़ियों के लिए एक लेन आरक्षित कर सकती है।

रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री - फोटो : अमर उजाला
डायवर्जन के कारण रामपुर, काशीपुर से आने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य स्थल पर जाने के लिए काफी चक्कर लगाना पड़ा। इस दौरान टेंपो चालकों और ई-रिक्शा चालकों ने यात्रियों से मनमाना पैसा वसूला किया। रामगंगा पुल बंद होने के कारण यात्रियों को शहर में आने के लिए एक घंटा अधिक लगा।

रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री - फोटो : अमर उजाला
काशीपुर से आए एक यात्री शौकत अली ने बताया शहर में आने के लिए टेंपो को सौ रुपये दिए। बस ने पुल के पहले उतार दिया था। समय भी अधिक लगा। इसी प्रकार रामपुर के यात्रियों को टीपीनगर के पास बस ने छोड़ दिया था। जिला पुलिस ने कांवड़ियों के आने पर एक लेन सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है।

रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भारी वाहनों को हाईवे पर सीमित रखा। पुलिस अधिकारियों ने रोडवेज की बसों को भी डायवर्जन का पालन करने के निर्देश दिए थे। इसी कारण बस चालकों ने सवारियों को शहर के बाहर ही छोड़ दिया।

रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री - फोटो : अमर उजाला
पुल के सभी 14 पिलर किए गए दुरुस्त
रामगंगा पुल की मरम्मत के काम में तेजी लाते हुए कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने 12 बेयरिंग बदल दी हैं। पुल के सभी 14 पिलरों को भी दुरुस्त कर दिया है। अब सिर्फ पुल के नीचे पिलरों की मरम्मत का काम बाकी रह गया है। पुल की रेलिंग दो स्थानों पर टूटी हुई है, इसकी भी मरम्मत की जानी है। रामगंगा पुल की मरम्मत के लिए पांच फरवरी से कार्यदायी संस्था काम कर रही है।
विज्ञापन

रामगंगा पुल बंद होने के बाद परेशान यात्री - फोटो : अमर उजाला
पुल की मरम्मत के लिए दो माह तक वाहनों का आवागमन बंद करने की घोषणा की गई थी। कंपनी के वरिष्ठ अभियंता ने बताया कि पुल के ऊपर सभी पांच एक्सटेंशन नए सिरे से लगा दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं का कहना है कि पुल के नीचे मरम्मत के लिए दस दिन का समय और लगेगा। इस दौरान वाहनों का संचालन करने से मरम्मत का कार्य प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें