फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2026: दिल्ली हाईवे पर 15 की शाम तक नहीं चलेंगे भारी वाहन, सड़कों पर कांवड़ियों का रेला..तस्वीरें

Sat, 14 Feb 2026 11:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

महाशिवरात्रि के चलते मुरादाबाद में कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कांठ रोड और दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। रोडवेज और निजी बसों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। यह व्यवस्था 15 फरवरी शाम तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
कांठ रोड से कांवड़ लेकर आगे बढ़ते कांवड़िये। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के मौके पर हाईवे पर कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ गई है। आज से भक्ति का ताप और बढ़ जाएगा, क्योंकि रविवार को त्योहार है। ऐसे में कांवड़ियों के लिए रास्ते साफ कर दिए गए हैं। कांठ रोड पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। हाईवे पर रोडवेज और निजी बसों को छोड़कर बाकी सभी भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन

कांठ रोड से कांवड़ लेकर आगे बढ़ते कांवड़िये। - फोटो : संवाद
इन वाहनों को भी बदले मार्ग से दिल्ली, मेरठ बुलंदशहर के लिए भेजा रहा है। एसपी यातायात सुभाषचंद्र गंगवार ने बताया कि डायवर्जन का पालन कराने के लिए हाईवे, कांठ रोड, रामपुर रोड, काशीपुर रोड, संभल रोड पर जगह-जगह यातायात पुलिस के सिपाही, हेड कांस्टेबल, टीएसआई, टीआई की ड्यूटी लगाई है।

मुरादाबाद में सजाए गए मंदिर - फोटो : संवाद
यह व्यवस्था 15 फरवरी की शाम छह बजे तक रहेगी। दिल्ली हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ती है तो हाईवे पर भी अमरोहा पुलिस से संपर्क कर रोडवेज और निजी बसों का संचालन बंद किया जाएगा। बिजनौर और हरिद्वार जाने वाली रोडवेज व निजी बसों को ठाकुरद्वारा, काशीपुर, जसपुर, धामपुर होते हुए बिजनौर और हरिद्वार भेजा जा रहा है।

शिव मंदिर - फोटो : संवाद

ये है रूट प्लान

1- मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार को आने-जाने वाले दूध, फल, सब्जी व गैस, पेट्रोल, डीजल के वाहनों को छोड़कर शेष भारी वाहन शेरुआ, बिजनौर के रास्ते न जाकर बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड, मेरठ के रास्ते बिजनौर, हरिद्वार जाएंगे और इसी रास्ते से वापस आएंगे।

2-मुरादाबाद से बिजनौर-हरिद्वार आने-जाने वाली रोडवेज और निजी बस हनुमान मूर्ति तिराहा, काशीपुर तिराहा, ठाकुरद्वारा, काशीपुर, जसपुर, भूतपुरी चौराहा, रहेड़, शेरकोट, धामपुर, नहटौर होते हुए बिजनौर और हरिद्वार जाएंगी और इसी मार्ग से वापस आएंगी।

कांठ रोड से कांवड़ लेकर आगे बढ़ते कांवड़िये। - फोटो : संवाद
3- मुरादाबाद से दिल्ली, मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहन ट्रक, टैक्टर, मालवाहक भारी वाहन बिलारी, सिरसी, संभल, गवां, नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड, गाजियाबाद होकर दिल्ली जाएंगे और इसी मार्ग से वापस भी आएंगे। इसके अलावा मेरठ जाने के लिए हापुड़ से जाएंगे और यही से वापस आएंगे।

4-मुरादाबाद से रामपुर की ओर आने और जाने वाला भारी वाहन,रोडवेज और निजी बस कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद, रामपुर जाएंगी और यहीं से वापस आएगी। नया मुरादाबाद एमडीए ऑफिस के सामने बने अस्थायी बस स्टैंड से बसों का संचालन होगा।

कांठ रोड से कांवड़ लेकर आगे बढ़ते कांवड़िये। - फोटो : संवाद

रामपुर से आने वाली बसों का मार्ग
रामपुर की तरफ से मुरादाबाद आने–जाने वाली रोडवेज और निजी बसें दलपतपुर जीरो पाइंट होते हुए अस्थायी बस स्टैंड काशीपुर तिराहा प्रेम वंडर लैंड फ्लाईओवर के नीचे तक आएगी और इसी मार्ग से वापस जाएंगी। कांवड़ यात्रा की अधिक दबाव बढ़ने पर रामपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें शाहाबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए अस्थायी बस स्टैंड आजाद नगर मोड़ तक आएंगी तथा इसी मार्ग से वापस जाएगी।

विज्ञापन

कांठ रोड से कांवड़ लेकर आगे बढ़ते कांवड़िये। - फोटो : संवाद
बिजनौर से आने वाले निजी और रोडवेज बसें धामपुर, ठाकुरद्वारा होते हुए प्रेम वंडरलैंड अस्थायी बस स्टैंड तक आएंगी। ठाकुरद्वारा जाने वाली रोडवेज बसों का बस स्टैंड भी प्रेम वंडर लैंड के पास ही बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें