फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने शौर्य और पराक्रम के लिए विख्यात हैं महाराणा प्रताप : राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर शनिवार को क्षत्रिय समाज समिति शेरपुर के द्वारा महाराणा प्रताप शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
विज्ञापन


शनिवार की शाम कांठ नगर में पट्टी मौढ़ा स्थित महाराणा प्रताप स्वागत द्वार से मुख्य अतिथि कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज महाराणा प्रताप अपने शौर्य और पराक्रम के लिए विश्व भर में विख्यात हैं। हिमांशी चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज के गौरव हैं, समाज के लोगों को उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। शोभायात्रा में कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यह महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, ऋषिबाल महाविद्यालय, मौहड़ी चौराहा, सेंट मैरी स्कूल, गांव गांवड़ी, मिलक खेमपुर सैफुल्लापुर, मुजफ्फरपुर टांडा होते हुए गांव शेरपुर पहुंची। यहां गोष्ठी व कार्यकर्ता का शुभारंभ मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह चौहान ने किया। वहीं क्षत्रिय समाज के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री विक्रांत सिंह, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, भानू प्रताप सिंह, डॉ. अशोक राजपूत, भाजपा मंडलाध्यक्ष अंकुश चौहान, कर्नल बलकरन सिंह राजपूत, वीरेंद्र सिंह राजपूत, सत्यवान सिंह राजपूत, शिवेंद्र सिंह राजपूत, महीपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, साेनू प्रकाश, जितेंद्र कुमार, आनंद सिंह, विपिन कुमार, अनिल कुमार कुशल, धीरज कुमार, आर्यन चौहान व रचित कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन


फोटो सं. 15, 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें