फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रयागराज भेजे गए महंत राम लापता, महंत सज्जन गिरि घर गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाूबाद। सिद्धपीठ काली मंदिर से प्रयागराज भेजे गए महंत राम गिरि लापता हो गए हैं। इस मामले में प्रयागराज जिले के कीटगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं लखनऊ पुलिस ने बताया कि दूसरे महंत सज्जन गिरि अपनी मर्जी से घर चले गए।
विज्ञापन

लालबाग स्थित काली माता मंदिर से प्रयागराज के लिए महंत सज्जन गिरि और महंत राम गिरि भेजे गए थे। इस मामले में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की तरफ से एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया गया कि महंत सज्जन गिरि अपने साथियों पर हमला कर भाग गए हैं। इस मामले में लखनऊ पीजीआई थाने के प्रभारी ने बताया कि सज्जन गिरि अपनी मर्जी से घर गए हैं। इस कारण कोई कार्रवाई की जरूरत नहीं है। वहीं प्रयागराज जिले के कीटगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने फोन पर बताया कि राम गिरि की गुमशुदगी दर्ज की गई है। लालबाग काली माता मंदिर और सिद्धपीठ काली माता मंदिर के महंतों के बीच चल रहे विवाद के चलते जूना अखाड़ा ने बीते दिनों महंत सज्जन गिरि और महंत राम गिरि को यहां से हटा दिया था। उनके स्थान पर महंत महाकाल गिरि और महंत हितेश्वर गिरि को महंत बनाया गया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि मंदिर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त फोर्स लगा दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें