बिलारी। रविवार दोपहर नगर मेला कमेटी के कैंप कार्यालय में मेला कमेटी की बैठक हुई। कार्यक्रम में 27 मार्च को महाकाली शोभायात्रा निकालने और मंदिर पौड़ाखेड़ा पर रामनवमी मेला लगाने को लेकर कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारी बांटी गई।
नगर मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि बीते वर्षों की तरह ही इस बार बिलारी नगर में रामनवमी पर मां काली की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा 27 मार्च की दोपहर बाद बिलारी नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला स्थित प्राचीन गंवादेवत मंदिर से शुरू होगी। रामनवमी शोभायात्रा और मेले में महाकाल की झांकी और खाटू श्याम की झांकी के अलावा एटा से आने वाली स्वचालित झांकियां और 25 से अधिक अखाड़े विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
बैठक में यह भी बताया गया कि शोभायात्रा और रामनवमी मेला के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर मेला कमेटी के सभी सदस्यों को बिलारी पुलिस से समन्वय बनाकर फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम में थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने शोभायात्रा निकलने और मेला लगने के दौरान उचित सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार चुग और संचालन संजय जैन ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार चुग, पंकज चौहान, केके गुप्ता, बृजरतन प्रजापति, मनोज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजेश प्रजापति, दिनेश प्रजापति, शरद गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, दुष्यंत चौहान, आकाश बंसल, घनश्याम गुप्ता, कौशल ठाकुर, नीरज रुहेला और अनमोल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय-01