मदरसे के प्रधानाचार्य के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नौगांवा सादात निवासी कुरातुल ऐन मुजतुबा मदरसा जामियातुल मुंतजर के प्रधानाचार्य हैं। वह शिया धर्मगुरु भी हैं। उनका आरोप है कि कस्बे के कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। समय-समय पर जान से मारने की धमकी देते हैं। 14 अक्तूबर की रात 7:30 बजे वह जावेद मेडिकल के पास खड़े थे तभी मोहल्ला हटा वाला के रऊफ हसन वहां आकर गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इसके बाद प्रधानाचार्य मंदिर वाली गली पर जा रहे थे तो रऊफ हसन, मुनाफ हसन, कायम मेहंदी, सैयद मोहम्मद, अफजाल अहमद, परवेज ने उनके साथ मारपीट की। 12 अक्तूबर को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। प्रधानाचार्य का आरोप है कि आरोपियों के परिजन पहले कल्लन एडवोकेट और मोहम्मद अफसर की हत्या कर चुके हैं। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।