फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड : मुरादाबाद के फुरकान अली बने यूपी टाॅपर, आठ घंठे करते थे रोज पढ़ाई, परिजन उत्साहित

Fri, 23 May 2025 11:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा में मूंढापांडे क्षेत्र के मुड़िया मलूकपुर निवासी फुरकान अली ने 95% अंक पाकर प्रदेश में टॉप किया है। फुरकान ने आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा में 500 में से 475 अंक प्राप्त किए। वह मदरसा इस्लामिया अरबिया तालिमउल कुरान के छात्र हैं।  
विज्ञापन
फुरकान अली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी मदरसा बोर्ड ने शुक्रवार को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया मलूकपुर निवासी फुरकान अली ने सीनियर सेकेंडरी यानी आलिम की परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया है। फुरकान ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हालांकि, जिले का परीक्षा परिणाम महज 49 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षा में जिले में संचालित 57 मदरसों के 2,282 विद्यार्थी सम्मलित हुए थे। इनमें सीनियर सेकेंडरी यानी आलिम के 687 और सेकेंडरी यानी मुंशी, मौलवी के 1,595 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा का शुक्रवार को परिणाम घोषित हुआ।

जिसमें थाना मूंढापांडे के ग्राम मुड़िया मलूकपुर निवासी सीनियर सेेकेंडरी के छात्र फुरकान अली ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया। वह मदरसा इस्लामिया अरबिया तालिमउल कुरान के छात्र हैं। उन्होंने 500 में 475 अंक प्राप्त कर यह सफलता अर्जित की।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दलीप कुमार ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में जिले के 116 और सेकेंडरी परीक्षा में 614 विद्यार्थी फेल हो गए। जिसके कारण जिले का कुल रिजल्ट 49 फीसदी रहा।

मदरसे में रह 12 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई कर पाई फुरकान ने सफलता,
लक्ष्य को ध्यान में रखकर की गई मेहनत जाया नहीं जाती। इसे जिले के विकास खंड व थाना मूंढापांडे के ग्राम मुड़िया मलूकपुर निवासी फुरकान अली ने सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में प्रदेश टॉप कर सही साबित कर दिखाया है। छोटे से गांव में रहने वाले फुरकान अली के पिता मोहम्मद उमर खेती किसानी व मजदूरी कर परिवार पालते हैं।

मां शमीम गृहणी हैं। फुरकान ने बताया कि पांचवें तक की शिक्षा उन्होंने अपने गांव के मदरसा सर सैय्यद पब्लिक स्कूल में हासिल की। कक्षा छह से वह वीरपुर थान स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया तालिम उल कुरान में दाखिला लिया।

परिवार की हालत ठीक नहीं होने के कारण मदरसे के ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की। सेकेंडरी में वह 58 फीसदी अंकों से पास हुए थे। उसके बाद से ही कड़ी मेहनत करने लगे। फुरकान ने बताया कि पूरे साल उन्होंने 24 घंटे में प्रतिदिन करीब 12 घंटे पढ़ाई की।

विज्ञापन

मदरसा शिक्षा के साथ हाफिज और कारी की भी डिग्री इसी मदरसे से ले चुके हैं। फुरकान ने बताया कि वह कुल पांच भाई बहन हैं। दो भाई बड़े व दो बहने छोटी हैं। उन्होंने बताया कि दीनी तालीम के साथ दुनियाबी तालीम भी आगे बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है।

लिहाजा वह इस्लामिक पढ़ाई के साथ बीए में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए प्रेवश परीक्षा दी है। शुक्रवार जब परीक्षा परिणाम आया तो वह अलीगढ़ में ही थे। तमाम दोस्तों व मदरसे के मैनेजर रियाजुल ने उन्हें सफलता पर बधाई दी।

फुरकान की इस सफलता पर उनके गांव में भी खुशी का माहौल रहा। परिवार के लोगों ने फुरकान की गैरमौजूदगी के बावजूद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। देर शाम तक फुरकान के घर उनके परिचितों व रिश्तेदारों के पहुंच कर मुबारक बाद देने व मुंह मीठा कराने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें