मुरादाबाद। कला उत्सव के दृश्य कला, टू-डी एवं थ्री-डी ड्राइंग, पेंटिंग एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। थ्री-डी पेटिंग में प्रथम स्थान मधु कुमारी (प्रभा देवी कन्या इंटर कॉलेज), द्वितीय स्थान राम (राजकीय इंटर कॉलेज ), तृतीय स्थान आंचल कुमारी (सर्वोदय इंटर कॉलेज डिलारी) ने प्राप्त किया।
टू-डी पेंटिंग प्रतियोगिता में महक इस्लाम (प्रभादेवी कन्या इंटर कॉलेज) प्रथम, मुस्कान सैनी (प्रताप सिंह कन्या इंटर कॉलेज) द्वितीय, पायल चौहान (लक्ष्मी नारायण जगदीश शरण कन्या इंटर कॉलेज) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिद्धार्थ कुमार (चित्रगुप्त इंटर कॉलेज) और खुशबू (जे आर अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में हुआ।
जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे ने शिक्षा में कला को बढ़ावा देने वाले आयोजन की सराहना की। प्रधानाचार्य वीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया। कैप्टन शिव कुमार, कला शिक्षक डॉ. नवनीत गोस्वामी और राजीव पाठक का विशेष योगदान रहा। इसमें जनपद के 12 विद्यालयों के 42 छात्र-छात्राओं के साथ मंजू देवी, आरती कुशवाहा, अलका मौर्य, माधवी, कीर्ति चौहान, अमित कुमार, निदा जमाल, राहुल कुमार, दीपांजलि, शिल्पी आदि शिक्षक मौजूद रहे।