ठाकुरद्वारा। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत कोतवाली की महिला सुरक्षा टीम ने रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। गांव दुल्हापुर सबलपुर में आयोजित सम्मेलन में टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। महिलाओं के अधिकारों और उन पर अत्याचार रोकने के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में विस्तार से बताया।
सम्मेलन में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि के बारे में विस्तार से अवगत कराया। पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया गया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन फोन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। महिला सुरक्षा टीम में उप निरीक्षक बलराम सिंह, सत्येंद्र बालियान, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार, गौरव कुमार, अरुण यादव, सोनिका, स्वाति शामिल रहे। संवाद