मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला एवं स्कॉलर्स डेन मुरादाबाद की ओर से आयोजित अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत सोमवार को महिला सम्मान समारोह और तीजोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। व्हाइट हाउस बैंक्वेट एंड लॉन बुद्धि विहार में सोमवार दोपहर 3:30 बजे से समारोह का आगाज होगा।
शहर के कई इलाकों से बड़ी संख्या में युवतियों, महिलाओं ने क्यूआर कोड स्कैन करके आवेदन किया है। महिलाओं के स्वागत और कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए खास तैयारियां की गई हैं। यह कार्यक्रम व्हाइट हाउस में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। तीजोत्सव दो वर्गों में होगा। इसमें तीज राजकुमारी और तीज रानी का चयन किया जाएगा।
00
- महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना एक बेहतर पहल है। ऐसे आयोजन महिलाओं को समाज में आगे आने के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी उपलब्धियों को पहचान दिलाते हैं और उन्हें समाज में स्थान दिलाने में मदद करते हैं। - डॉ. साधना गुप्ता, अनुष्का हॉस्पिटल, मुरादाबाद
00
- समारोह में महिलाएं एक-दूसरे से जुड़तीं हैं और उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करती हैं। इससे एक मजबूत समाज का निर्माण होता है। महिलाओं का उत्साह बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए सम्मान समारोह एक बेहतर जरिया हैं। - अर्चना अग्रवाल, बृजलाल किशन लाल ज्वैलर्स मंडी चौक मुरादाबाद
00
- समारोह में सफल महिलाओं के संघर्ष और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानने का मौका मिलता है। इससे अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिलती है कि वह भी अपने जीवन में कुछ हासिल कर सकती हैं। - डॉ. सुषमा राठी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, नॉर्दन रेलवे मुरादाबाद
00
- महिलाओं का सम्मान करना हमारी परंपरा में है। यदि हम किसी को सम्मानित करते हैं, इससे उनकी उपलब्धियों की तो सराहना होती ही है, साथ ही अन्य महिलाओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने, लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा मिलती है। - निशिमा एस पाठक, वाइस प्रिंसिपल, पीएमएस स्कूल मुरादाबाद
00
यह हैं प्रायोजक
मां तुझे प्रणाम अभियान में स्कॉलर्स डेन मुरादाबाद मुख्य प्रायोजक के रूप में जुड़ा है। साथ ही शहर के प्रमुख संस्थान बृजलाल किशन लाल ज्वैलर्स मंडी चौक, रॉयल इंडिया एक्सपोर्ट लाकड़ी फाजलपुर, डीएमआर हॉस्पिटल सिविल लाइंस, लोहिया डेवलपर्स नया मुरादाबाद, डिजाइनको एक्सपोर्ट लाकड़ी फाजलपुर, अवनी श्री इंफ्रा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली रोड, शिरडी साई पब्लिक स्कूल कांठ रोड, पीएमएस स्कूल सिविल लाइंस, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पाकबड़ा, यंग एंटरप्रेन्योर्स सोसाइटी, यस वंडर वुमन, सीएल गुप्ता ग्रुप, ब्रास मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल एंड लेप्रोस्कोपी सेंटर, श्री बालाजी ऑटो व्हील प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली रोड, ओम मेडिकल, किसना ज्वेलर्स कांठ रोड, इलेवन एसोसिएट्स दिल्ली रोड, श्री शिव कुमार गुप्ता एंड संस ज्वैलर्स बिलारी, भव्या हॉस्पिटल, अनुष्का हॉस्पिटल, सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर गांधीनगर, प्राइम ईएनटी एंड मेटरनिटी सेंटर सिविल लाइंस, सीएनएस अकादमी कुचावली, कसाना ब्रदर्स निकट शुगर मिल अगवानपुर आदि कार्यक्रम के प्रायोजक हैं।
00
देशभक्ति के तरानों के साथ निकलेगी रैली
13 अगस्त को तिरंगा रैली की शुरुआत पंचायत भवन से सुबह आठ बजे होगी। रैली एकता द्वार, जैन मंदिर, आंबेडकर पार्क, महिला थाना, सिविल लाइंस थाना, पीएसी तिराहा होते हुए अकबर का किला पहुंचेगी। यहां से सोनकपुर स्टेडियम पर रैली का भव्य रूप से समापन किया जाएगा। तिरंगा रैली में डोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर देशभक्ति के तराने गूंजेंगे। इसके अलावा 15 अगस्त को सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा।