फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी वारियर्स ने गोल्ड जीवाईएम को 28 रनों से हराया

विज्ञापन
सीपीएल में मैच खेलतीं टीमें - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीपीएल में शुक्रवार को लकी वारियर्स और गोल्ड जीवाईएम की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें लकी वारियर्स की टीम 28 रनों से जीत गई। दूसरे मुकाबले में कलक्ट्रेट एसोसिएट्स मुरादाबाद की टीम ने टू माउंट चड्ढा ग्रुप की टीम को पांच रनों से हराया दिया। दोनों मुकाबले रेलवे स्टेडियम में खेले गए।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में टॉस जीतकर लकी वारियर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें नागेंद्र ने नॉट आउट 46 और चिंटू ने 40 रनों का योगदान दिया। टीम गोल्ड जीवाईएम की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहिल, उजैर और मोनू चौहान ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम गोल्ड जीवाईएम की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी। जिसमें ऋषभ सोनी ने 33 और गुलजार वाजिद ने 30 रनों का योगदान दिया। लकी वारियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रॉबिन सिंह और मलिक ने 3-3 विकेट लिए।
दूसरे मुकाबले में कलक्ट्रेट एसोसिएट्स मुरादाबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में पांच विकेट खोकर 161 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें बकार जैदी ने 72 और सोनू ने 48 रनों का योगदान दिया। टू माउंट चड्ढा ग्रुप की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन लिट ने 2 और पर्व सिंह ने 1 विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टू माउंट चड्ढा ग्रुप की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी। जिसमें अभिषेक पाल ने 72 और अनमोल प्रकाश ने 65 रनों का योगदान दिया। कलक्ट्रेट एसोसिएट्स मुरादाबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभि चौधरी ने 3 और ऋषभ ने 1 विकेट लिया। अंपायरिंग सतेंद्र सिंह और शमशाद ने की। स्कोरिंग आरिफ और चंदु ने की। इस मौके पर क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, साजिद वेग, नईम खान, रफी हुसैन, राजिंद्र सिंह राजू, गोपी किशन, अरविंद वर्मा, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें