फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोच एक जवान अभियान ने नौचंदी एक्सप्रेस में अपराधों पर लगाई लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीआईजी जीआरपी के निर्देशों पर चलाए गए दो कोच एक जवान अभियान ने असर दिखाया है। इस अभियान के तहत ट्रेन के कोचों में जब पुलिस के जवान तैनात हुए तो फरवरी माह में एक भी अपराध नहीं हुआ जबकि जनवरी में 30 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई थी। हालांकि संबंधित थानेदार स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझते तो अधिकारियों के हस्तक्षेप के बिना भी अपराधों पर नियंत्रण हो सकता था।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर (04511-12) प्रयागराज से सहारनपुर के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस लॉकडाउन के 10 माह बाद 15 दिसंबर से शुरू हुई थी। ट्रेन में जैसे जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ी उसी तरह अपराध भी बढ़ते गए। इस पर डीआईजी जीआरपी पुष्पांजलि ने संज्ञान लिया और मुरादाबाद मंडल की जीआरपी कप्तान अपर्णा गुप्ता को ट्रेन में फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए। जनशक्ति कम होने के बावजूद मुरादाबाद मंडल से ट्रेन के कोचों में जवानों को तैनात किया गया। नतीजतन दिसंबर-जनवरी माह में जहां 30 से ज्यादा चोरी और लूट की घटनाएं दर्ज हुई थीं। वहीं फरवरी में जीआरपी ने यह आंकड़ा शून्य होने का दावा किया है। जीआरपी के मुताबिक थानों में हर दिन नौचंदी एक्सप्रेस से संबंधित चोरी की शिकायत यात्री दर्ज कराते थे लेकिन, अब सब कुछ नियंत्रण में है। इस अभियान में दो चोर रंगे हाथ पकड़े गए। जीआरपी के मुताबिक चोर एक महिला का सूटकेस चुराकर ले जा रहे थे। महिला किसी केस के सिलसिले में हाईकोर्ट जा रही थीं और सूटकेस में जरूरी दस्तावेज थे। गनीमत रही कि ट्रेन के कोच में तैनात जवान ने चोरों को मौके पर ही पकड़ लिया। इसे लेकर डीआईजी ने मुरादाबाद जीआरपी टीम की प्रशंसा की है।
नौचंदी एक्सप्रेस में सक्रिय चोरों कई यात्रियों के मोबाइल, नकदी व अन्य कीमती सामान चुराया। अभियान के तहत जीआरपी के जवानों ने ट्रेन में लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनके साथ सफर कर रही है और यात्रियों को भी सचेत रहने के लिए कहा। अभियान निरंतर चल रहा है और इसका अच्छा परिणाम देखने को मिला है। जरूरत पड़ने पर अन्य ट्रेनों में भी इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अपर्णा गुप्ता, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें