फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एलएसएम ने बीबीटी क्लब को 152 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय लक्ष्मी जी चीनी मिल के खेल मैदान पर रविवार सुबह एलएसएम और बीबीटी क्लब के बीच टी-20 मैच खेला गया। इस दौरान एलएसएम क्लब की टीम ने बीबीटी क्लब को 152 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

बिलारी क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों से संबंधित बीबीटी क्लब टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर शुगर मिल स्टाफ की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। एलएसएम क्लब के बल्लेबाजों ने निर्धारित बीस ओवर में छह विकेट खोकर 211 रन बनाए। टीम की ओर से बल्लेबाज अक्षय कुमार ने शानदार 101 रन की उपयोगी पारी खेली। टीम के कप्तान अमित खड़के ने 53, हिमांशु ने 19 और सलीम ने 10 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीबीटी क्लब के प्रारंभिक बल्लेबाज अरुण कुमार केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए। टीम के बल्लेबाज चंद्रशेखर को छोड़कर अन्य बल्लेबाज नीरज, रजत, प्रदीप, विकास, आकाश, अंकित, राहुल, शादाब और मोहित 10 रन का भी आंकड़ा नहीं छू पाए और पूरी टीम केवल 59 रन पर आउट हो गई। एलएसएम क्लब ने बीबीटी क्लब की टीम को 152 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। एलएसएम क्लब के बल्लेबाज अक्षय कुमार को शतकीय पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें