आजम खां के बाद अब उनके बेटे अबदुल्ला आजम खां मुसीबतों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, जया प्रदा को लेकर उन्होंने अमर्यादित टिप्पणी की थी। उन्होंने अपनी टिप्पणी में जयाप्रदा को 'अनारकली' कहा था, जिस पर अब उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
इस संबंध में रामपुर डीएम अंजनेय कुमार ने बताया कि आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम खां ने जयाप्रदा को 'अनारकली' कहा जिस पर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को सबूत के रूप में वीडियो रिकॉर्डिंग दी गई है। उसी के आधार पर धाराएं लगाई जाएंगी।
ज्ञात हो रामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सपा नेता अब्दुल्ला आजम खां ने कहा अली भाई हमारे, बजरंगबली भी हमारे। हमें अली भी चाहिए, बजरंगबली भी चहिए लेकिन अनारकली नहीं चाहिए।