फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी का अंत: जिसे प्यार किया वह नहीं मिला, अलग रहने के डर से दोनों ने जंगल में पिया जहर, प्रेमी की मौत

Fri, 13 Oct 2023 11:37 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दोनों का अलग-अलग जगह रिश्ता तय होने से नाराज प्रेमी-प्रेमिका ने जंगल में जाकर जहर निगल लिया। इससे प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमिका जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के शरीफ नगर गांव में प्रेमी-युगल ने जहर खा लिया। दोनों गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में पड़े मिले। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई जबकि प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई। बताया जा रहा है कि दोनों ने अलग-अलग जगह रिश्ता तय होने पर आत्मघाती कदम उठाया है। ठाकुरद्वारा के निजी अस्पताल में लड़की का उपचार चल रहा है। शरीफ नगर निवासी कमलदीप (19) पुत्र दुर्योधन का गांव की रहने वाली 12 वीं की छात्रा (17) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में हुआ था विवाद

दोनों एक ही जाति के हैं और शादी करना चाहते थे। लेकिन युवक के परिजन प्रेमिका से शादी करने के पक्ष में नहीं थे। कुछ दिन पहले भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था। तब मामला पुलिस तक पहुंचा था। बाद में दोनों पक्ष में समझौता हो गया था। इसके बाद कमलदीप को उसके परिजनों ने गांव से हटाकर उसकी बुआ के घर दूल्हापुर गांव भेज दिया था। उन्होंने कमलदीप की शादी भी कहीं तय कर दी। छात्रा का भी कहीं रिश्ता तय कर दिया गया था। जिसका पता चलने पर पर प्रेमी युगल ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय लिया।

ग्रामीण को जंगल में दोनों पड़े मिले 

दोनों बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे दूल्हापुर जाने वाले मार्ग पर गुलाब नगर गांव के पास जंगल में पहुंच गए। यहां पर उन्होंने ने जहरीला पदार्थ खा लिया। एक ग्रामीण जंगल पहुंचा तो उसने दोनों को यहां पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों के परिजन भी मौके पर आए। दोनों को वहां से उठाकर शरीफ नगर में निजी चिकित्सक के यहां ले गए, तब तक कमलदीप की सांसें थम चुकी थीं। छात्रा को ठाकुरद्वारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया

कमलदीप के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ राजेश कुमार तिवारी और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों से बातचीत की। इसके बाद हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। सीओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डेढ़ माह पहले भी घर से भाग गए थे दोनों

शरीफ नगर निवासी प्रेमी युगल करीब डेढ़ माह पहले भी घर से फरार हो गया था। दोनों का प्रेम उजागर हो जाने पर परिजनों ने उन पर पाबंदियां लगाने की कोशिश की तो कमलदीप अपनी प्रेमिका को लेकर घर से फरार हो गया था। शिकायत के बाद कमलदीप के परिजनों पर पुलिस का दबाव पड़ने पर प्रेम युगल खुद ही कोतवाली पहुंच गया था। दोनों पक्षों को बुलाया गया। दोनों में पक्षों में बातचीत हुई लेकिन प्रेमी युगल शादी की जिद पर अड़ा हुआ था। प्रेमिका के नाबालिग होने के कारण तय हुआ था कि उसके बालिग होने पर दोनों की शादी कर दी जाएगी।

विज्ञापन

प्रेमिका के घर के सामने शव रखा

कमलदीप की जहर खाने से मौत होने के बाद परिजन उसके शव को प्रेमिका के घर के सामने ले गए। उन्होंने यहां शव रखकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि प्रेमिका के परिजनों ने ही ने ही कमलदीप की हत्या की है। उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। पुलिस ने उन्हें समझाया कि मामले की जांच के बाद के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस इसके बाद परिजनों ने वहां से शव हटा लिया। भाजपा नेता ठाकुर अजय प्रताप सिंह ने भी मौके पर आकर कमलदीप की मौत पर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें