फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली

Tue, 27 Oct 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र के डबल फाटक सीतापुरी में सोमवार सुबह एक महिला को उसके प्रेमी ने गोली मार दी। पति से अलगाव के बाद महिला अपनी दो बेटियों के साथ मायके में रह रही थी। लोगों के जुटने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला की मां की तहरीर पर कटघर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



गंभीर हालत में महिला को मेरठ रेफर किया गया है। सीतापुरी की रहने वाली महिला रानी पु्त्री रामकिशोर की शादी दस साल पहले सिरकोई भूड़ निवासी भजनलाल से हुई थी। शादी के पांच साल बाद दोनों में विवाद हो गया और महिला अपनी दोनों बच्चियों नैनसी और सोनी के साथ मायके में आकर रहने लगी।


लेकिन छह माह पहले रानी के संबंध संभल के सिरसी निवासी मोती लाल से हो गए थे। मोती लाल ने रानी से शादी की इच्छा जताई और कुछ दिन पहले अपने घर सिरसी भी ले गया था। लेकिन मोतीलाल शादी के बाद रानी की बेटियों को अपने साथ रखने से इंकार कर रहा था। जबकि रानी का कहना था कि बच्चियां उसके पास ही रहेंगी।
विज्ञापन



इसी बात पर विवाद था और रानी अपने मायके आ गई थी। सोमवार सुबह मोतीलाल मायके सीतापुरी आया। यहां दोबारा दोनों के बीच बहस हुई। आवेश में आकर मोतीलाल ने रानी के माथे पर गोली मार दी। रानी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। शोर शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सीओ कटघर डा. यशवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें