फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिका की हत्या पर प्रेमी ने खुद को मारी गोली, युवक के परिजन बोले-लड़की के भाई ने किया दोनों का कत्ल

Fri, 25 Jun 2021 08:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

घटना चंदौसी कोतवाली इलाके के गांव मिलक मौलागढ़ की है। यहां प्रेमी ने प्रेमिका के घर जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी का शव दूसरे मकान की छत पर पड़ा मिला। सीने में गोली लगी थी और तमंचा पास में पड़ा हुआ था।  
 
विज्ञापन
sambhal murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रेमी युगल के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। जिससे उसकी भी मौत हो गई। वहीं, प्रेमी के परिजनों ने लड़की के भाई पर दोनों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। एएसपी व फोरेंसिक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची है। 
विज्ञापन


घटना चंदौसी कोतवाली इलाके के गांव मिलक मौलागढ़ की है। यहां प्रेमी ने प्रेमिका के घर जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी का शव दूसरे मकान की छत पर पड़ा मिला। सीने में गोली लगी थी और तमंचा पास में पड़ा हुआ था।  

चंदौसी के गांव मिलक मौलागढ़ निवासी शिवम (25) का पड़ोस की लड़की ममता से पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार को भोर में युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया। वहां सुबह पांच बजे घर में मकान की दूसरी मंजिल के ऊपर जीने पर प्रेमिका के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रेमी युवक का शव दूसरे मकान की छत पर पड़ा मिला। युवक के सीने में गोली लगी है और तमंचा पास में पड़ा मिला। युवती के परिजनों का शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

एएसपी आलोक जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा, फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया है। प्रेमी स्कूल में बागवानी का काम करता था। दोनों एक ही बिरादरी के है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

प्रेमी के परिजनों ने युवती के परिजनों पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रेमिका के भाई व पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

घटनास्थल को देखकर ऑनर किलिंग की बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ऑनर किलिंग है या या प्रेमी के द्वारा हत्या कर आत्महत्या की घटना है। 
-आलोक कुमार जायसवाल, एएसपी संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें