आरोपी कई बार दे चुका था धमकी
इसको लेकर वह कई बार धमकी भी दे चुका था। महिला के पति ने बताया कि आरोपी उसकी पत्नी को ब्लैकमेल भी करता था। साथ ही उसे हटाने के लिए कहता था। व्यक्ति के मुताबिक, आरोपी के शादी को लेकर बनाए जा रहे दबाव और उसकी धमकियों से तंग आकर उसकी पत्नी ने 18 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे जहर खा लिया।
आहत होकर जहर खा लिया
तबीयत बिगड़ने पर वह परिजनों के साथ पत्नी को लेकर एक अस्पताल में लेकर पहुंचा। दो दिन तक इलाज के बाद बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे उसकी पत्नी की मौत हो गई। व्यक्ति के मुताबिक मरने से पहले उसकी पत्नी ने बताया कि आरोपी ने ही उसे पति को मारने की लिए जहर दिया था। ऐसा नहीं करने पर आरोपी ने उसे मारने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर उसने खुद ही जहर खा लिया।