सिविल लाइन जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भागवान का पालना झूलाते श्रद्धालु । संवाद
मुरादाबाद। सिविल लाइन स्थित जैन मंदिर में श्वेतांबर जैन समाज के पांचवें पर्युषण पर्व पर भगवान महावीर स्वामी का जन्म महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान महावीर के जन्म से जुड़े प्रसंगों का वाचन हुआ और माता त्रिशला के चौदह स्वप्नों के दर्शन कराए गए।
शनिवार को सुबह मंदिर में पूजा अरविंद जैन परिवार की ओर से कराई गई। श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ जन्म महोत्सव मनाया। भगवान महावीर की माता द्वारा जन्म से पूर्व देखे गए चौदह स्वप्नों के दर्शन भी श्रद्धालुओं को कराए गए।
लक्ष्मी स्वप्न के दर्शन का लाभ धर्मपाल, संजीव, राजीव और संदीप जैन परिवार ने लिया। वहीं आठवें स्वप्न मंदिर की ध्वजा के दर्शन का लाभ मदन लाल, राकेश और अनुराग जैन परिवार ने लिया। भगवान के पालने का लाभ अभय कुमार, राजेंद्र जैन, राहुल जैन और अंकुर जैन परिवार ने लिया। भगवान महावीर स्वामी के पालने का जागरण राजेंद्र जैन के निवास पर हुआ। इसमें सुवर्षा जैन, नीति जैन, ईशा जैन, रूपा जैन, सोनू जैन, शमिता जैन और पायल जैन ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रधान राजेंद्र जैन और संचालन महामंत्री राजीव जैन ने किया। इस मौके पर कोमल जैन, विनय जैन, रवि जैन, संजीव जैन, राकेश जैन, हर्ष जैन, सौरभ जैन आदि मौजूद रहे।
सिविल लाइन जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भागवान का पालना झूलाते श्रद्धालु । संवाद