फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में दो महिलाओं से लूट

Fri, 29 Jun 2018 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

चंडीगढ़- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रहीं दो महिलाओं से बैग लूट लिए। मुरादाबाद रेल मंडल के इकबालपुर रेलवे स्टेशन के पास चेन पुलिंग कर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। जीआरपी थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई।

छपरा निवासी अमजेंद्र सिंह और कुशीनगर निवासी जितेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के बी-वन कोच में सफर कर रहे थे। दोनों सहारनपुर से सफर हुए थे। गुरुवार सुबह साढे़ पांच बजे ट्रेन इकबालपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इ सी दौरान चेन पुलिंग कर दी गई। जिससे ट्रेन रुक गई। यात्री कुछ समय पाते। उससे पहले ही बी-वन कोच में दो बदमाश चढ़ गए।

विज्ञापन


ट्रेन जैसे ही दोबारा रवाना हुई। इसी बीच अजमेंद्र की पत्नी रूबी और जितेंद्र शर्मा की पत्नी पूजा शर्मा से बदमाशों ने बैग छीन लिए। महिलाओं के शोर मचाने पर यात्रियों ने दोबारा चेन पुलिंग की। इसके बाद ट्रेन रुक गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ भी पहुंच गई। बदमाशों की तलाश की गई। लेकिन बदमाश तब तक दूर निकल चुके थे। इसके बाद ट्रेन मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई।

मुरादाबाद में पहुंचकर पीड़ितों ने जीआरपी थाने में तहरीर दी गई। रूबी के बैग में दो मोबाइल, पांच हजार रुपये व अन्य सामान था। जबकि पूजा शर्मा के बैग में 90 हजार रुपये, एक मोबाइल और मंगलसूत्र के अलावा अन्य सामान था। जीआरपी थाना कार्यवाहक हरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना इकबालपुर के पास हुई थी। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें