फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजननगर में फुंका ट्रांसफार्मर चार दिन बाद भी नहीं बदला, परेशान उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर हंगामा कर ठप की विद्युत आपूर्ति, जेई क

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा/सुरजननगर। सुरजननगर में चार दिन से फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने पर गुरुवार को परेशान विद्युत उपभोक्ता भड़क गए। उन्होंने बिजलीघर के जेई का घेराव कर हंगामा किया। सुरजननगर में शराब हटटी के पास रखा ट्रांसफार्मर चार दिन पूर्व फुंक गया था। जिसकी सूचना उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर दे दी थी। लेकिन इसके बाद भी अभी तक फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। जिस पर परेशान विद्युत उपभोक्ता गुरुवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। फुंका ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर बिजलीघर की आपूर्ति को ठप कर दिया। जिस पर बिजलीघर के जेई एसपी सिंह उपभोक्ताओं से वार्ता करने के लिए पहुंचे। तो उपभोक्ताओं ने उनका घेराव कर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उपभोक्ताओं की जेई से नोकझोंक भी हुई। जेई ने शाम तक फुंका ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन देकर उपभोक्ताओं का रोष शांत करने का प्रयास किया। हंगामा प्रदर्शन में कुलदीप कुमार, सुमित कुमार, फरजंद अली, कृष्णपाल सिंह, शैलेंद्र कुमार, नवनीत कुमार, कमल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें