फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी ःकरेंसी एक्सचेंज में छूट के नाम पर पूरी रकम ले गया लूट

Tue, 31 Jan 2017 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
पुराने नोट - फोटो : self
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद करेंसी एक्सचेंज करने और बैंक में रकम जमा करने की मियाद महीनाभर पहले खत्म हो चुकी है। लेकिन पुराने नोटों को बदलने वाले गैंग अभी भी पुराने नोट चला रहे हैं। एक्सचेंज के लिए ले जाते वक्त पिछले सप्ताह ही पुलिस ने पंद्रह लाख रुपये की खेप पकड़ी थी।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद के नेतृत्व में एक पूरा गैंग करेंसी नेपाल के रास्ते करेंसी एक्सचेंज कर रहा था। अब नया मामला सामने आया है। पुरानी करेंसी एक्सचेंज करने में छूट के नाम पर  एक शिक्षक की पत्नी से बीमा एजेंट ने दो लाख रुपये के पुराने नोट लूट लिए। महिला ने डीएम - एसएसपी से घटना की शिकायत की है।

गोविंद नगर निवासी अनिल कुमार टीचर हैं। जबकि उनकी पत्नी धनवती घर में ही कास्मेटिक की दुकान चलाती है। अनिल ने बताया कि नवंबर में उन्होंने अपने मकान का सौदा कर दिया था। मकान खरीदने वाले ने उन्हें एडवांस में दो लाख रुपये दे दिए थे। इसी बीच नोट बंदी की घोषणा हो गई।
विज्ञापन


अनिल और धनवती को महबुल्लागंज निवासी बीमा एजेंट ने 15 प्रतिशत में रकम बदलने का झांसा दिया। दंपति ने एजेंट को दो लाख तीस हजार रुपये दे दिए थे। कुछ दिन के बाद दंपति ने अपनी रकम मांगी तो एजेंट ने कहा कि दिल्ली में उनका परिचित एक्सिस बैंक का एजेंट पकड़ा गया है। अब रकम नहीं बदल पाएगी।

कुछ दिन बाद जब ज्यादा दबाव बनाया तो आरोपी ने 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने बाकी रकम देने से इंकार कर दिया। 11 जनवरी को महिला धनवती आरोपी के घर रकम लेने गई तो उसके साथ मारपीट की गई। 

महिला ने इस मामले की शिकायत डीएम और एसएसपी से की है। कटघर इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलेगी तो जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें