फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जटपुरा में सराफ से पंद्रह लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ताबड़तोड़ वारदातों से जिला थर्रा रहा है। गुरुवार शाम फिर बदमाशों ने डिलारी थानाक्षेत्र के जटपुरा कस्बे में सराफ से तीन सौ ग्राम सोना और दो लाख रुपये की नगदी लूट ली। घटना के समय सराफ दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

लूट की घटना वारदात गुरुवार शाम साढ़े छह बजे जटपुरा कस्बे में हुई। यहां रहने वाले सोनू वर्मा की चौराहे पर सोने चांदी के जेवर की दुकान है। उसने साढे़ बजे अपनी दुकान बंद की और बैग स्कूटी डिग्गी में रखकर घर लौटने लगा। वह अपनी दुकान से कुछ दूरी पर हार्डवेयर की दुकान पर पहुंचा। यहां सराफ कुछ देर रुकवा। इसके बाद जाने लगा। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से एक बाइक आई। जिस पर तीन बदमाश सवार थे। एक बदमाश ने सोनू की कनपटी पर तमंचा लगाकर डिग्गी से बैग निकलवा लिया। उसे गोली मारने की धमकी दी और बाइक से बदमाश भाग गए। सोनू ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सोनू और उसके भाई को जलालपुर पुलिस चौकी ले गई। सोनू ने यहां पुलिस को बताया कि बैग में तीन सौ ग्राम सोना और दो लाख रुपये की नगदी थी। पुलिस बदमाशों की तलाश की तलाश में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण उदय शंकर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ने भी सराफ से पूछताछ की। डिलारी एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें