फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से तमंचे के बल पर बाइक और 25 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक युवक से तमंचे के बल पर बाइक व 25 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय वह अपनी मौसा के घर से लौट रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस दौड़ी और बदमाशों की तलाश की। देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन

भोजपुर के सिरसवां गौड़ निवासी सरताज की घर के पास ही स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। शुक्रवार को वह अपने मौसा के घर मुनीमपुर गांव में गया था। मिलाद शरीफ में शामिल होने गया था। शुक्रवार रात वह वह वापस लौट रहा था। मूंढापांडे क्षेत्र में गुलड़िया के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाश आ गए। उन्होंने सरताज की बाइक पर पैर मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर ले लिया। उससे बाइक और 25 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देकर भोजपुर की ओर फरार हो गए। सरताज ने राहगीर के मोबाइल से अपने घर फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। हाईवे सीओ ने बताया कि लूट का आरोप लगाने वाला युवक देर रात तक थाने नहीं आया था। उसने अपने घर पहुंचकर बताया कि उससे बाइक व रुपये लूट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें