फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून एक्सप्रेस में नशा देकर महिला से लूट

Mon, 25 Apr 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
ट्रेन में अपराध
विज्ञापन
दून एक्सप्रेस में एक महिला को नशीला पदार्थ देकर उसका सामान लूट लिया गया। लूटपाट की शिकार महिला ट्रेन के महिला कोच में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। महिला का पांच साल का बेटा बेहोश मां के पास बैठा कोच में बिलख रहा था। जीआरपी ने मुरादाबाद स्टेशन पर महिला को ट्रेन से उतारकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


दून एक्सप्रेस के महिला कोच में एक महिला के बेहोश पड़ा होने की सूचना के कंट्रोल रूम ने मुरादाबाद स्टेशन को सूचना दी थी। जिसके बाद रविवार को रात करीब साढ़े बारह बजे ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर उसे जीआरपी और आरपीएफ ने अटेंड किया। जीआरपी ने महिला कोच में बेहोश पड़ी करीब तीस वर्षीय महिला को उतारकर अस्पताल भिजवाया।

महिला के साथ उसका पांच साल का बेटा भी था। जीआरपी के मुताबिक महिला के पास से उसका पर्स और दूसरा सामान नहीं मिला है। जिससे साफ है कि वह जहरखुरान गिरोह का शिकार हुई है। घटना महिला कोच की है लिहाजा यह भी साफ है कि जहरखुरान गिरोह की किसी महिला सदस्य ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें