फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में लुटा छात्र, चालक-परिचालक ने हाईवे पर फेंका

Sat, 14 Jan 2017 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
रोडवेज बस का सफर अब असुरक्षित होने लगा है। जहरखुरानी गिरोह यात्रियों को लूट रहे हैं वहीं चालक-परिचालक अक्सर पीड़ित को मार्ग में ही उतार देते हैं। गुरुवार देर रात दिल्ली से मुरादाबाद लौट रहे एक छात्र को जहरखुरान ने जूस पिलाकर लूट लिया और चालक-परिचालक पीड़ित छात्र को मूंढापांडे में टोल प्लाजा के पास फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन


ठंड में ठिठुर रहे छात्र को हाईवे एंबुलेंस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई। सिविल लाइंस के रामगंगा विहार निवासी मोहन नवियाल रेलवे में सीओएस के पद से रिटायर्ड हैं। उनका बेटा शानू नवियाल इंटरमीडिएट का छात्र है।

एक सप्ताह पहले वह दिल्ली में अपनी रिश्तेदारी में गया था। गुरुवार की रात भानू नवियाल दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। भानू ने बताया कि दिल्ली में उसे एक युवक मिल गया था। उसने बताया कि वह भी मुरादाबाद जा रहा है। इसके बाद दोनों मुरादाबाद आने वाली बस में सवार हो गए थे।
विज्ञापन


सफर के दौरान जहरखुरान ने भानू को मूंगफली खिलाई और जूस पिलाया। जूस पीकर शानू बेहोश हो गया। मूंढापांडे में रामपुर हाईवे पर टोल प्लाजा के पास छात्र को बस चालक-परिचालक ने फेंक दिया।

सड़क किनारे पड़े युवक को गश्ती पुलिस ने देखा तो हाईवे की एंबुलेंस बुला ली और छात्र को जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद सूचना पाकर भानु के घरवाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार सुबह इलाज कराने के बाद वे छात्र को घर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें