फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के गढ़ में मायावती की हुंकार, बोलीं- चाहे कितनी भी ताकत लगा ले चौकीदार नहीं बनेगी सरकार

Sun, 21 Apr 2019 12:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
जनसभा संबोधित करतीं मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कई दशकों की पुरानी तल्खी को भुलाकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा नेता आजम खां के साथ मंच साझा किया। आजम खां भी पूर्व में कई बार मायावती पर जुबानी हमला बोल चुके हैं, लेकिन शनिवार को जब आजम के गढ़ में उनके वोट मांगने मायावती पहुंचीं तो वह पुरानी तल्खी नजर नहीं आई। मायावती ने आजम को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आह्वान किया। तो आजम ने भी उनकी शान में तारीफ के पुल बांध दिए।

विज्ञापन


रामपुर का महात्मा गांधी स्टेडियम शनिवार को महागठबंधन की संयुक्त रैली का गवाह बना, जहां रामपुर, मुरादाबाद और संभल से सपा के प्रत्याशियों के पक्ष में मायावती-अखिलेश की रैली हुई। रैली में भाग लेने के लिए अखिलेश पहले से पहुंच गए थे। मायावती जब पहुंचीं तो दोनों नेता मंच पर आए। रैली को सबसे पहले मायावती ने संबोधित किया। कहा कि यहां जातिवादी, संकीर्ण, सांप्रदायिक और पूंजीवादी पार्टी अर्थात बीजेपी और आरएसएस को हमेशा मुंहतोड़ जवाब देने वाले खासकर मोहम्मद आजम खां इस बार रामपुर लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत जरूर दर्ज कराने वाले हैं। चाहे बीजेपी और आरएसएस के लोग इनके विरुद्ध कितनी भी शरारतपूर्ण और घिनौने हथकंडे क्यों न इस्तेमाल कर लें, फिर भी जीत हमारे गठबंधन के इन्हीं उम्मीदवार की होगी। हमारे यहां मुरादाबाद लोकसभा सीट से एसपी के एसटी हसन और संभल की सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार शफीकुर्रहमान बर्क भी चुनाव जीतेंगे।

मायावती ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि मुझे पता चला है कि आपके रामपुर में भी बीजेपी के कई चौकीदार घूम रहे हैं। इनके सभी चौकीदार क्यों कितनी ही ताकत न लगा लें ये सत्ता में वापस आने वाले नहीं हैं। मायावती ने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी हमला बोला। कहा कि कांग्रेस अपने कर्मों की वजह से सत्ता से बाहर है और भाजपा का भी यही हाल होने वाला है। 
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी का दो चरणों के मतदान में खाता नहीं खुल रहा है और तीसरे चरण में भी वही होगा। अखिलेश ने कहा कि महागठबंधन से इस बार देश को प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। बीजेपी ने बहुत सपने दिखाए। अच्छे दिन का वादा किया, किसी को अच्छा दिन नहीं दिखा। हमारे किसान परेशान हैं, किसानों को बर्बाद कर दिया, युवा की नौकरी छीन ली, नोटबंदी से लोगों का काम बर्बाद हुआ, भारत सरकार नोटबंदी कर सकती है तो यूपी की जनता वोटबंदी कर सकती है। 

वहीं, आजम खां ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन उनको चुनाव हराने के लिए दिन-रात एक किए हुए है। उनके कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से जुल्म का बदला वोट से लेने की बात कही। इस मौके पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, आकाश आनंद, सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, शफीकुर्रहमान बर्क, एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम और नसीर खां मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें