फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खान पर बरसते हुए बोलीं जया प्रदा- बहन कहते हो, नाचने वाली बोलते हो

Sat, 13 Apr 2019 02:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
जया प्रदा - फोटो : ani
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 अपने चरम पर है। पहले चरण के मतदान खत्म हो चुके हैं और अब दूसरे व तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में सपा से भाजपा में शामिल हुईं जयाप्रदा ने भी शनिवार को अपने चुनावी क्षेत्र रामपुर में जनसभा की। रामपुर में 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सपा नेता आजम खान पर जोरदार हमला किया। उन्होंने आजम खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मैंने मुलायम सिंह जी को भी बताया कि मेरी अश्लील तस्वीरें रामपुर में घुमा रहे हैं, मुझे बचाइए। लेकिन रामपुर में किसी नेता ने मुझे बचाने की कोशिश नहीं की, तो मुझे रामपुर मजबूरी में छोड़ के जाना पड़ा।

जया प्रदा आगे बोलीं, आजम खान साहब मैंने आपको भाई कहा लेकिन आपने मुझे बेहन के नाम से बद्दुआ दी, आपने मुझे जलील किया। क्या हमारे भाई कभी इस नजर से देखते हैं कि मैं नाचने वाली हूं? इसलिए मैं रामपुर छोड़ के जाना चाहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें