फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर सीट से भाजपा ने पहली बार महिला प्रत्याशी पर खेला दांव, अभिनेत्री जयाप्रदा को बनाया उम्मीदवार

Thu, 04 Apr 2019 02:12 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार महिला प्रत्याशी पर दांव लगाया है। इस बार भाजपा ने अभिनेत्री जयाप्रदा को अपना प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन

इससे पहले जयाप्रदा समाजवादी पार्टी के टिकट पर दो चुनाव जीत चुकी हैं, लेकिन इस बार सपा ने आजम खां को प्रत्याशी बनाया है, जो पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।

लोकसभा चुनावों में भाजपा ने हमेशा पुरुष को ही टिकट दिया। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, राजेंद्र शर्मा, डॉ. नैपाल सिंह भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर चुके हैं। 
विज्ञापन


यहां से आज तक लोकसभा चुनाव में भाजपा ने किसी महिला को उम्मीदवार नहीं बनाया है, लेकिन पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने किसी महिला पर दांव लगाया है। 

इस बार अभिनेत्री जयाप्रदा को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, इससे पहले जयाप्रदा दो बार संसद में रामपुर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, लेकिन दोनों वह दोनों बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीती थीं। 
विज्ञापन


2004 में पहली बार रामपुर में दस्तक दी। सपा नेता आजम खां ने भी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाया और वह जीत गईं, लेकिन इसके बाद जयाप्रदा और आजम खां के रिश्तों में तल्खी बढ़ती गई। 

यहां तक कि समाजवादी पार्टी ने आजम खां को पार्टी से निकाल तक दिया। इसी के चलते 2009 में उन्होंने जयाप्रदा के खूब विरोध किया, लेकिन इस विरोध के बाद भी वह चुनाव जीत गईं। 

कुछ दिनों बाद आजम खां की सपा में वापसी हो गई और जयाप्रदा और अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया। 2014 का चुनाव जयाप्रदा ने राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर बिजनौर से लड़ा, लेकिन चुनाव हार गईं। 

अब वह एक बार फिर राजनीति में आ गई हैं। जयाप्रदा को भाजपा ने रामपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया है, जिसके बाद जयाप्रदा की रामपुर में धमाकेदार एंट्री हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें