फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: नामांकन के बाद पहली जनसभा में ही भावुक हुईं जयाप्रदा, रोते हुए झोली फैलाकर मांगे वोट

Wed, 03 Apr 2019 09:13 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों में आंसू, रूंधा हुआ गला और रुक-रुककर गले से निकलते शब्द, बुधवार को नामांकन के बाद जब भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद जयाप्रदा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो भावुक हो गईं। जयाप्रदा ने झोली फैलाकर भाई-बहन के रिश्ते की दुहाई देते हुए वोट की अपील की तो रामपुर छोड़कर जाने का कारण भी बताया। बोलीं उस दिन मुझ पर एसिड अटैक करने का सोचा गया था।

विज्ञापन


नामांकन के बाद सिविल लाइंस स्थित आदर्श रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयाप्रदा ने अपने दस साल के संसदीय कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों के गिनाया। कहा कि, जरी-जरदोजी कारीगरों के लिए दस्तकारी हाट बनवाई, ब्लड बैंक बनवाया, पुल-सड़क बनवाए, नर्सिंग कॉलेज बनवाया। आजम खां का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री जी खुद मुझे लेकर आए थे। क्या उनको और आपको पता नहीं था कि मैं मुंबई में रहती हूं, सिनेमा में काम करती हूं।
 

विज्ञापन

आपने और उन्होंने भी मेरी फिल्में देखी हैं, क्या उनको पता नहीं था कि मैं नाचने वाली हूं। मैं भाई-भाई कहती रही और आपने भाई के रिश्ते और राखी के महत्व को समझा ही नहीं। भाई होकर मुझे नाचनेवाली, बाजारू जाने कितने बदशब्द प्रयोग किए। मैंने कोई गुनाह किया है तो सजा दो लेकिन, मैंने सिर्फ विकास किया है। कहा कि अब मैं वो जयाप्रदा नहीं हूं, जो रोते-रोते आपके काम करती थी।

अब मैं बहादुर और जिद्दी जयाप्रदा हूं, जिसके साथ पूरी भाजपा और मोदी जी हैं। जयाप्रदा ने पांच साल तक रामपुर से दूर रहने के लिए भी पूर्व मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मुझ पर हमले किए गए, मैँ डर के कारण मुरादाबाद रहती थी। उस दिन मुझ पर एसिड अटैक करने का सोचा था, हमला किया था, इसके बाद जयाप्रदा रो पड़ीं। खुद को संभालते हुए जयाप्रदा ने कहा कि अब वो कहीं नहीं जाएंगी और न ही रोएंगी, बोलीं- मैं भी हंसना चाहती हूं। इसके बाद जयाप्रदा ने कहा कि उन्हें मायावती पर तरस आता है जिन्हें मोदी जी को रोकने के लिए अखिलेश के साथ आना पड़ा। संबोधन के अंत में जयाप्रदा ने झोली फैलाकर भाई-बहन के रिश्तों की दुहाई देते हुए अपने लिए वोट मांगा।

Trending Videos
विज्ञापन

नामांकन से पहले मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे पहुंचीं जयाप्रदा

भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद जयाप्रदा का बुधवार को जन्मदिन भी था और उन्होंने नामांकन भी किया। इस दौरान सुबह उठकर जयाप्रदा सबसे पहले भमरौआ स्थित पातालेश्वर महादेव शिव मंदिर पहुंची और दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

इसके बाद सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंची और इसके बाद नगर स्थित एक मजार पर गईं। जयाप्रदा ने नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के रूप में सिविल लाइंस होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें