फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन में जयाप्रदा पर रिपोर्ट, बच्चों को मिठाई और टॉफी बांटने का आरोप

Thu, 11 Apr 2019 12:12 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
जयाप्रदा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

बच्चों को मिठाई, टॉफी और रुपये बांटने के आरोप में भाजपा की प्रत्याशी जयाप्रदा फंस गई हैं। उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के दो अलग-अलग मामलों में सिविल लाइंस कोतवाली और शाहबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने मंगलवार को सैफनी क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया था। सोशल मीडिया पर उनका एक फोटो वायरल हो गया था जिसमें वह बच्चों को रुपये और टॉफी बांट रही हैं। फोटो वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने मंगलवार को ही जांच के आदेश दे दिए थे। जांच के बाद लेखपाल की तहरीर के आधार पर भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ शाहबाद कोतवाली में आईपीसी की धारा 171 (बी) और 171 (ई) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

सोशल मीडिया पर ही मंगलवार को जयाप्रदा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बच्चों को मिठाई बांटती हुई दिख रही हैं। वीडियो में जयाप्रदा के साथ भाजपा के कुछ अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। वीडियो में जयाप्रदा के साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ता बच्चों से यह कह रहे हैं कि ले लो बेटा ले लो मैडम के हाथ से, यह बड़े ही सौभाग्य की बात है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले में भी जांच के आदेश दिए थे। इस वीडियो को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मानते हुए स्टेटिक मजिस्ट्रेट श्याम बिहारी शरण शर्मा ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दे दी। जिसके आधार पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 171 (ई) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें