फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट और गजरौला से भिजवाए दो हजार प्रवासी श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड आदि राज्यों के साथ ही कई बड़े शहरों में मेहनत-मजदूरी कर अपने-अपने घरों को लौट रहे श्रमिकों का आना जारी है। हापुड़ जनपद के ब्रजघाट एवं अमरोहा जनपद के गजरौला में इन श्रमिकों को पूर्वांचल और उनके गृह जनपदों को रोडवेज बसों से भिजवाया जा रहा है। शनिवार को दोनों ही स्थानों से लगभग दो हजार प्रवासी श्रमिकों को बसों में बैठाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह लगभग आठ बजे से ब्रजघाट में रेलवे स्टेशन के बाहर बने पार्किंग स्टैंड पर हापुड़ जिला प्रशासन की ओर से प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह जनपदों में छुड़वाने की व्यवस्था शुरू हो गई थी। हापुड़ प्रशासन के कई अधिकारी वहां मौजूद रहे। विशाल मैदान में बैठे 17 सौ से अधिक श्रमिकों को बरेली, संभल, चंदौसी, बस्ती, गोंडा, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ आदि जनपदों की ओर भिजवाया गया। इससे पूर्व इन सभी की वहीं थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई गई। कड़ी धूप के बावजूद अपने मासूम बच्चों के संग महिलाएं और बुजुर्ग श्रमिक अपने-अपने घरों को जाने के लिए काफी बेताब नजर आए। वे घंटों तक लाइन में बैठकर अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करते नजर आए। उधर, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जा रहे सैकड़ों श्रमिक पैदल और साइकिल से होते हुए अमरोहा जनपद की सीमा में आ गए। सभी को यहां डीपीएस में बने आश्रय स्थल में ठहराया गया। इनके लिए यहीं से रोडवेज की बसों की व्यवस्था की जा रही है। देर शाम एसडीएम शशांक चौधरी ने बताया कि गजरौला से सात बसों में दो सौ श्रमिकों को बसों में भिजवाया गया है। शेष श्रमिकों को रविवार की सुबह भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें