ब्रेटली होंगे टीम के मेंटर
लीग में मुरादाबाद की वेंक्टेश्वरा लायंस की टीम को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे ब्रेट ली की मेंटरशिप में खेलने का मौका मिलेगा। लीग में सुरेश रैना, क्रिस गेल, इरफान पठान, हरभजन सिंह और मो. कैफ भी अन्य टीमों में मेंटर की भूमिका निभाएंगे।
ट्रायल में सफल होने पर ऑक्शन में होंगे शामिल
15 जनवरी को होने वाले ट्रायल में सफल रहने वाले खिलाड़ी एलएलसीटेन-10 के ऑक्शन में शामिल होंगे। ऑक्शन में हर खिलाड़ी का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा।
युवाओं को मिल रहा है बड़ा मंच : डॉ. गिरि
वेंक्टेश्वरा एजुकेशन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष एवं एलएलसीटेन-10 वेंकटेश्वरा लायंस के चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने इस लीग को युवाओं के लिए बड़ा मंच बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूपी के खिलाड़ियों को वेंकटेश्वरा लायंस की टीम के जरिए बड़ा मंच मिल सकता है। टीम में खेलने वाले खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपना नया प्लेटफॉर्म तैयार कर सकेंगे।
युवाओं को इस प्लेटफॉर्म से न सिर्फ अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा, बल्कि दिग्गज खिलाड़ियों से सीख लेकर वह राष्ट्रीय टीम तक भी पहुंचने के रास्ते बना सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म की मदद से आईपीएल जैसी लीग के फ्रेंचाइजी मालिकों की नजर में भी वह अपनी पहचान बना सकेंगे।
मुरादाबाद की वेंकटेश्वरा टीम दुनिया के दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेटली की मेंटरशिप में खेलेगी और उन्हें उम्मीद है कि टीम चैंपियन बनेगी। डॉ. गिरि ने युवाओं से अधिक संख्या में ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।
लीग में युवा कराएं रजिस्टर्ड
वेंक्टेश्वरा विवि के वाइस चांसलर राजीव त्यागी ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि अपने दिग्गज हीरो ब्रेट ली से वेंकटेश्वरा टीम के चयनित खिलाड़ी प्रेरणा लेकर अपनी टीम को यूपी का चैंपियन बनाएंगे। मेरी अधिक से अधिक युवा क्रिकेटरों से अपील है कि अपने आप को इस धमाकेदार लीग में रजिस्टर्ड कराएं और अपनी कॅरिअर एवं सपनों को नई उड़ान दें।
मिलेगा ये इनाम
लीग में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को एक चमचमाती कार पुरस्कार के रूप में मिलेगी। वहीं, विजेता टीम को 10 लाख और उपविजेता टीम को पांच लाख रुपये की राशि एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को इलेक्ट्रिक बाइक इनाम के रूप में दी जाएगी। प्रतिभावान खिलाड़ियों को लीग से नाम कमाने के साथ-साथ कार, बाइक और कैश प्राइज जीतने भी मौका दिया जा रहा है।