फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन रिलेशन: पति काे छोड़ मुस्लिम युवक के साथ रहने लगी विवाहिता, जबरन मीठ खिलाया, पुलिस से शिकायत...अब आगे

Thu, 18 Jul 2024 04:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पति का घर छोड़कर दूसरे समुदाय के युवक के साथ विवाहिता के रहने की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठनों ने थाने पर हंगामा किया किया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि युवक उसे जबरन मीठ खिला रहा है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। 
विज्ञापन
लिव-इन रिलेशनशिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति का घर छोड़ कर दूसरे समुदाय के युवक के साथ लिव इन में रह रही मेरठ की युवती को पुलिस ने बुधवार को उसकी सुपुर्दगी में दे दिया। लिव इन पार्टनर ने कोर्ट के आदेशानुसार इस संबंध में हलफनामा भी जमा किया है।

विज्ञापन


मेरठ की रहने वाली शादीशुदा युवती बीते कई माह से कस्बा निवासी शौकीन के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। युवती ने 10 दिन पहले थाने में लिव इन पार्टनर के खिलाफ जबरन मीट खिलाने व मारपीट की शिकायत की थी।

हिंदू युवती को मुस्लिम युवक द्वारा लिव इन रिलेशन में रखने की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठनों ने थाने पर हंगामा किया था। एक हफ्ता पहले युवती के पिता ने भी शौकीन के खिलाफ जबरन बंधक बनाने व बगैर शादी के रखने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती को बरामद कर सोमवार को अदालत में पेश कर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए थे। युवती ने अपने लिव इन पार्टनर के साथ ही रहने की इच्छा जताई थी। कोर्ट ने पुलिस को सुपुर्दगी में लेने वाले से हलफनामा जमा कराने के आदेश दिए थे।

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए बुधवार को युवती को उसके लिव इन पार्टनर की सुपुर्दगी में दे दिया गया। लिव इन पार्टनर को हलफनामा भी कोर्ट में जमा करा दिया गया है।

दूसरे समुदाय की किशोरी को ले गया हापुड़ का युवक

गजरौला में मामा के घर रह रहा हापुड़ जिले का युवक दूसरे समुदाय की किशोरी को बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया। किशोरी के पिता का आरोप है कि बेटी सोने-चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।

पुलिस ने आरोपी, उसके दो मामा और भाई-बहन सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां निवासी ग्रामीण का कहना है कि हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सरूरपुर निवासी युवक मोहित सैनी की उसके गांव में ननिहाल है।

युवक अपने मामा सूरज व सर्वेश के यहां रहता था। कई दिन पूर्व युवक उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसला कर ले गया। उसकी बेटी सोने-चांदी के आभूषण व 60 हजार रुपये की नकदी ले गई। उसकी बेटी को ले जाने में आरोपी युवक के दोनों मामा, सुलेंद्र व उसकी बहन रीना ने सहयोग किया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि किशोरी को बरामद करने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें