कांठ। छजलैट के गांव संदलीपुर-मानपुर में सनातन वर्ग विकास समिति के तत्वावधान में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को कथा व्यास यशोदानंदन जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म की लीलाओं का वर्णन किया गया। इसी के साथ बरसाने की होली के दृश्य और संगीतमय प्रस्तुति से पंडाल में मौजूद श्रद्धालु झूम उठे।
कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य का उद्धार होता है। साथ ही वह सभी सांसारिक व्याधियों से दूर हो जाता है। कथा में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने भी कथा का श्रवण किया। कथा व्यास और आयोजक समिति ने मुख्य अतिथि के साथ ही मुरादाबाद से आए डॉ. विशेष गुप्ता का स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मनोज चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह, हुक्म सिंह, प्रयांक चौधरी, सोमवीर सिंह, बृजेश शर्मा, महेंद्र सिंह रंधावा, अनिल कुमार, धर्मपाल सिंह, चरन सिंह, प्रशांत चौधरी व नरेंद्र आदि श्रद्धालु रहे। संवाद