फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए मांगी शिक्षकों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने में करीब डेढ़ माह का समय रह गया है। जिला स्तर पर विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीआईओएस के अनुसार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए स्कूलों से शिक्षकों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से प्रस्तावित हैं। मुरादाबाद जनपद में कुल 464 विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए इस बार मुरादाबाद में करीब 79 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए लगभग 40 हजार विद्यार्थी और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए करीब 38,800 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनकी परीक्षा के लिए जिले में 108 केंद्र बनाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार परीक्षा की निगरानी के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जानी है। मुरादाबाद जिले में लगभग 4,500 शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 15 फरवरी तक अपने स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का नाम, नियुक्ति की तारीख, पढ़ाने वाला विषय और मोबाइल नंबर के साथ सूची भेज दें, ताकि परीक्षा के समय उनकी ड्यूटी लगाई जा सके।
00

केंद्रों का भी किया जाएगा निरीक्षण
प्रधानाचार्यों ने स्कूलों में उपलब्ध व्यवस्थाओं जैसे सीसीटीवी, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर आदि के विवरण को पोर्टल पर दर्ज किया था। उसी के आधार केंद्र निर्धारण हुआ था। बताया जाता है कि परीक्षा से पहले विभाग की ओर से एक बार और केंद्राें का निरीक्षण करवाया जाएगा, ताकि यदि कहीं कोई परेशानी है तो समय रहते उसे दूर किया जा सके।
विज्ञापन



00
प्रधानाचार्यों से शिक्षकों की सूची मांगी है। ज्यादातर वही विद्यालय केंद्र बने हैं, जो पिछले वर्ष थे। कंट्रोल रूम बनने के बाद सीसीटीवी का एंगल और वायस रिकॉर्डर की आवाज का भी पता चल जाएगा। उम्मीद है कि दस फरवरी तक कंट्रोल रूम तैयार होगा। - सर्वेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें