फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुल के साथ सुल्तान साहब के उर्स का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दरगाह हजरत सुल्तान साहब पर तिलावत के साथ चार दिवसीय उर्स का आगाज हुआ। सज्जादानशीन सैयद अली नईम चिश्ती के मकान से झंडा जुलूस निकाला गया। इससे पहले दरगाह पर सुबह की नमाज के बाद कुरानख्वानी, महफिले कव्वाली और कुल शरीफ का फातिहा हुआ।
विज्ञापन

महफिल में कव्वालों ने सूफियाना कलाम से समां बांध दिया, जिसे सुनकर अकीदतमंद झूम उठे। सुबह से ही दूरदराज से अकीदतमंदों का मजार शरीफ पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अकीदतमंदों ने मजार पर हाजिरी देकर मन्नते मांगी। दिनभर दरगाह पर लंगर भी तकसीम किया गया।
दरगाह के बाहर मुख्य मार्ग पर दुकानें लगने के चलते मेला जैसे माहौल रहा। दरगाह पर जैसे-जैसे कुल शरीफ और नजर का सिलसिला करीब आता रहा, अकीदतमंदों की भीड़ बढ़ती गई। सज्जानशीन अली नईम चिश्ती ने बताया कि सुल्तान कुतुबद्दीन साहब का सालाना उर्स 15 तक चलेगा। इस दिन सुल्तान कुतुबद्दीन के साथ शहीद हुए वजीर का कुल शरीफ फातिहा व गुस्ल शरीफ होगा।
विज्ञापन

वहीं 14 जनवरी को हजरत अली की जयंती के अवसर पर बड़ा सरकारी लंगर लगाया जाएगा। शाम के समय आस्ताने पर झंडा पेश किया जाएगा और महफिले पंजतक पाक आयोजित होगी। दरगाह की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को महफिले नात होगी, जिसमें सैयद मो. बख्तियार उद्दीन शिबली मियां, मुफ्ती दानिश उल कादरी और मुफ्ती मुस्तेजाब हुसैन कदीरी तकरीर पेश करेंगे। उर्स में नबीन खान, शिबली मियां, सरवर, गुल्लू, अन्नू, इफ्तिखार साबरी, सिब्ते नबी, मास्टर इरफान, गुल्फाम सुल्तानी, असलम सुल्तानी, इश्तियाक, बब्बू, अजमी, हाजी इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें