फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीएम की प्राथमिकता में आई लाइनपार की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार में सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क के निर्माण के लिए नगर आयुक्त शनिवार को डीपीआर शासन को भेजेंगे। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने डीपीआर भेजने के निर्देश दिए। डीपीआर के आधार पर ही धन आवंटित किया जाएगा। डीएम की निगरानी में सीएम ग्रिड योजना का संचालन होगा।
विज्ञापन

लखनऊ से नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने शुक्रवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने सीएम ग्रिड योजना की प्रगति के बारे में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल से जानकारी मांगी। नगर आयुक्त ने बताया कि लाइनपार की सड़क पहले 41 मीटर पर प्रस्तावित थी। अब जनप्रतिनिधियों ने 34 मीटर पर सड़क बनाने पर सहमति जताई है।
इस मामले में प्रमुख सचिव ने शनिवार तक डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम ग्रिड योजना की सड़कों की तकनीकी जांच के लिए लोक निर्माण विभाग का एक अभियंता संबद्ध किया जाएगा। डीएम की निगरानी में सड़क योजना संचालित की जाएगी। प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद नगर आयुक्त ने बताया कि शनिवार को डीपीआर भेजी जाएगी। धन आवंटित होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन



सितंबर में निरस्त कर दिया गया था टेंडर
मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना सीएम ग्रिड के तहत लाइनपार में चौधरी चरण चौक से चिड़िया टोला तक एवं मझोली रोड का निर्माण होना था। इन दोनों सड़कों का चयन जुलाई में ही हो गया था। 41 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराने की तैयारी नगर निगम ने की थी। हालांकि, जब अधिकारियों ने बताया कि सड़कों के चाैड़ीकरण से दुकानें तोड़ी जाएंगी तो दुकानदार भड़क गए। काफी विरोध के बाद मेयर और नगर विधायक ने 16 सितंबर को नगर आयुक्त को पत्र देकर योजना को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। बाद में नगर आयुक्त ने दोनों जनप्रतिनिधियों के पत्र को शासन को भेजते हुए योजना का टेंडर निरस्त कर दिया था।
-


मंडलायुक्त के साथ हुई बैठक में सीएम ग्रिड योजना के तहत लाइनपार में 34 मीटर चौड़ी सड़क बनाने पर सहमति बन गई थी। नगर आयुक्त ने शासन को पत्र भी भेज दिया था। शीघ्र ही शासन से धन मंजूर होने की संभावना है। इसके बाद सड़क निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - रितेश गुप्ता, शहर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें